नवीन चौहान
देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दलित एवं महिला उत्पीड़न विरोधी दिवस के तहत धरना प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं, उनमें दलितों के साथ महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। हरिद्वार से पहुंचे प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि दलितों और पिछड़ों के लिए बनाए कानूनों का बदलने का काम काम भाजपा सरकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस उनका मंसूबा कामयाब नहीं होने देगी। पूर्व सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि जिस वर्ग का भी शोषण होगा, उनके साथ कांग्रेस नेता कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस मौके पर महानगर हरिद्वार अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, पूर्व विधायक रामयस सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, यशवंत सैनी, महेश प्रताप राणा, एलएस रावत, पार्षद सोहैल कुरेशी, जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, मेहरबान खान, मन्नू रियाज, दिनेश पुंडीर, शिव कुमार जोशी, शाहनवाज कुरेशी, अंकित चौहान, अशोक उपाध्याय आदि शामिल हुए।