डीजीपी अशोक कुमार बोले अपराधियों को दिलायेंगे सख्त सजा




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मासूम की मृत्यु पर अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने इस घटना को बेहद जघन्य, दुखद और निंदनीय करार दिया है। इस के अलावा उन्होंने हरिद्वार के लोगों से भी शांति बनाये रखने की अपील की है। वरिष्ठ आईपीएस अशोक कुमार ने पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उत्तराखंड की जनता की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। वह लगातार अभिनव प्रयोग कर रहे है। जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर बेहतर पुलिसिंग पर उनका पूरा फोकस है। लेकिन बीते दिनों हरिद्वार में एक मासूम बच्ची की दुराचार के बाद हत्या हो जाने के बाद वह खासे आहत नजर आए। डीजीपी अशोक कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट की। उन्होंने अपराधियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा भी दिया। इसी के साथ हरिद्वार की जनता से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की है। जो कि सबसे ज्यादा अहम है। पुलिस बल के मुखिया होने के नाते डीजीपी अशोक कुमार की इस अपील पर सभी हरिद्वार के नागरिकों को अमल करना चाहिए।