गणतंत्र दिवसः डीएवी स्कूल की बच्ची का दिल को छू लेने वाला नृत्य आपको कर देगा भावुक ,देंखे वीडियो




Listen to this article


नवीन चौहान
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की बालिका अनवि कक्षा कक्षा नौ की छात्रा अदिति दुबे की मनमनोहक प्रस्तुति आपको भावुक कर देंगी। बेटियों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलायेगी। संगीत की ताल पर थिरकते अनवि के कदम आपको दिल से झकझोर देंगे। एक गीत के माध्यम से बालिका ने अपने दिल के भाव प्रस्तुत किए है। अपने पिता के ना होने का दर्द बताया है। बेटियों के लिए पिता की भूमिका को दर्शाया है। जिन बेटियों के पिता नहीं होते वो कैसा महसूस करती है। इस प्रस्तुति में यह बताने का प्रयास किया गया है।
डीएवी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में एक बालिका ने प्रस्तुति दी। यह बालिका अपने जीवन का नया सफर शुरू करने वाली है। उसकी शादी हो रही है। लेकिन उसके पिता इस दुनिया में नहीं है। पिता के रिक्त स्थान की पूर्ति बेटियों के दिल में कोई नही कर सकता है। उसकी विदाई हो रही है। वह अपने भाई को बता रही कि भैया आपने पिता की कमी महसूस नही होने दी। आपको बहुत मिस करूगी। आप इस प्रस्तुति को देख सकते है।