न्यूज 127, देहरादून।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने छठ महापर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह महापर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।


