नवीन चौहान
देवर और भाभी के बीच में प्यार परवाना ना चढ़ सका तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया। यह हकीकत हरियाणा के प्रेमी युगल की है। जिन्होंने हरिद्वार बाइपास मार्ग के जंगल में पेड़ से लटककर फांसी लगाई। हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने दोनों की शिनाख्त करने के बाद पुलिस को हकीकत बताई है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।
बीती रात नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को जंगल में पेड़ पर एक युवक और युवती का शव लटके होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। युवती की शिनाख्त आईडी कार्ड से हो सरिता 33 साल निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सरिता विधवा थी। उसके दो बच्चे है। जबकि देवर का नाम दिनेश है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन समाज और परिवार के इस प्यार को स्वीकार ना करने के डर से दोनों घर से निकल गए। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व भी दोनों घर से निकल गए थे।
देवर और भाभी का प्यार परवान ना चढ़ा तो लगा ली फांसी

