नवीन चौहान.
थाना लक्सर पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।
जानकारी के अनुसार थाना लक्सर में पिछले दिनों एक मजार पर चोरी की घटना हुई थी। जिसका मु0 अ0सं0 280/2021धारा 379 आईपीसी दर्ज किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को ग्राम महतोली में ईख के खेत में से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से ग्राम महतोली स्थित मजार से चोरी किया गया दानपात्र तथा उसमें से निकाले गए 6300 रुपए के सिक्के तथा 21470 रु0 कुल 27770 रु0 बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद आदिल पुत्र महबूब अली निवासी ग्राम महतोली कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार और अली पुत्र महमूद हसन निवासी ग्राम महतोली कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार है।
- हापुड़ अड्डा चौराहे पर यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 55 ई-रिक्शा सीज
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक, 21 समस्याएं में से 5 का मौके पर निस्तारण
- शीत लहर: अपर जिलाधिकारी वित्त ने जन समुदाय में क्या करें क्या ना करें के संबंध में जारी किये निर्देश
- स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देना समय की जरूरत, नौकरी नहीं- रोजगार सृजन की सोचें युवा: राज्यपाल
- पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के कल्याण के लिए बड़ी पहल: ‘प्रोजेक्ट वीर शक्ति’ और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मेरठ में नई सुविधाओं का शुभारंभ

