नवीन चौहान.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि है कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का टीका मुफ्त लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 मई से 18 से 45 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कोरोना वायरस से सभी को निजात दिलाना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार के इस कदम से प्रदेश के करीब 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे। सभी को मुफ्त वैक्सीन लगवाने में करीब 400 करोड़ का खर्च आएगा, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि जिन क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी थी, वहां 345 नए डॉक्टरों को नियुक्ति कर दी गई है, जो कोविड ड्यूटी भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि दवाइयों की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



