नवीन चौहान
नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सों अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मेरठ जिले के थाना नौचंदी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आयी थी। पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना नौचंदी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार थाना नौचन्दी पुलिस द्व्रारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का अपराधी सबी अब्बास पुत्र कमर अब्बास निवासी म0नं0- 535 सैक्टर 04 शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ को सोहराब गेट बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 30.6.2021 को अभियुक्त सबी अब्बास द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 452/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत है। थाना
नौचन्दी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को साक्ष्य के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना नौचंदी पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
- आश्रम पहुंच कर जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद
- IG निवेदिता कुकरेती ने साझा किये पुलिस के उल्लेखनीय कार्य, अपराधियों को सिखाया सबक, पीड़ितों को दिलाया न्याय
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, गुणवत्ता और पारदर्शिता के दिये मंत्र
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर का किया शुभारंभ, 235 करोड़ रुपये परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास



