श्रद्धाजंलि: सच्चे राष्ट्रभक्त थे बिपिन रावत: अजय भट्ट: VIDEO










Listen to this article

नवीन चौहान।
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज मां गंगा में विसर्जित कर दी गई।
इस दौरान हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बिपिन रावत के इस तरह अचानक चले जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी अब हम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बताया कि 9 नवंबर को वह उनके साथ थे। उन्हें हर क्षेत्र की जानकारी थी। वह पूरी तरह देश के लिए समर्पित थे। कहा कि बिपिन रावत सच्चे राष्ट्रभक्त थे।