भाजपा नेता ने पेड़ पर चढ़कर पेट्रोल छिड़कर दी आत्मदाह की चेतावनी




Listen to this article

नवीन चौहान.
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने आत्मदाह की चेतवानी दे डाली। दरअसल उनका आरोप था कि वह चकबंदी कार्य में फर्जी आदेश के आधार पर दूसरों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज है।

जगजीवन राम ने चकबंदी कार्यालय में ही एक पेड़ पर चढ़कर आत्मदाह करने की चेतावनी देेने लगे। वह अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़े थे। इस घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पेड़ पर चढ़े जगजीवन राम का कहना है कि जिले के चकबंदी विभाग के अधिकारी, लेखपाल आदि की मिलीभगत से फर्जी आदेश कराकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया जा रहा है।