जेल से रिहा हुए 65 कैदी, मनाया गया जश्न








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार की रोशनाबाद जेल से 65 कैदियों को रिहा गया है। इस दौरान जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा करते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की। इस दौरान एक समारोह का भी आयोजन किया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर जेल में अपनी सजा काट रहे 65 बंदियों को रिहा किया गया। ये वो कैदी थे जो अपनी 14 और 25 साल की सजा पूरी कर चुके थे और जेल में बंद रहने के दौरान उनका आचरण अच्छा रहा।