गदेरे में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख




Listen to this article

योगेश शर्मा.
जनपद बागेश्वर के कपकोट में गोगना के निकट परथी गदेरे में 04 बच्चों के डूबने से मौत हो गई।

इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, चौथे की तलाश जारी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर मृतक मासूमों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर है।

मृतकों के नाम गोगिना गांव निवासी अभिषेक (15) पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय (14) पुत्र नारायण सिंह रौतेला,

पंकज उर्फ सुरेश (14) पुत्र दुर्गा सिंह टाकुली, विक्रम (13) पुत्र नारायण सिंह दानू बताए गए हैं।

सोमवार दोपहर को ये पास स्थित पर्थी रौला (गधेरे) में नहा रहे थे।

नहाने के दौरान अचानक चारों किशोर गहराई में डूब गए।

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

अभिषेक, अजय और पंकज के शव बरामद हो गए हैं। विक्रम अभी लापता है।

अभिषेक, अजय और पंकज हल्द्वानी में पढ़ाई करते थे। अभिषेक और अजय चचेरे भाई थे।

पर्थी रौला में ऊंचाई से झरना गिरता है। झरने के नीचे तालाब बना हुआ है, जिसकी काफी गहराई है।