कांस्टेबल ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान, गृह मंत्रालय ने सराहा




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार पुलिस के कांस्टेबल ने दिल्ली में प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है। कांस्टेबल को N.C.R.B. के चतुर्थ सम्मेलन में उसके सराहनीय कार्य की वजह से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुक्रवार 16 दिसंबर को नई दिल्ली में 4th Annual Conference On Good Practices In CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत प्रोजेक्ट में कठिन परिश्रम के सहारे उत्कृष्ट योगदान देने पर जनपद हरिद्वार में सेवारत कांस्टेबल हर्ष उनियाल को सम्मानित किया गया।

कांस्टेबल हर्ष उत्तराखंड पुलिस ऐप के लांच होने से अब तक लगातार बेहतर सर्विस डिलीवरी हेतु पुरस्कृत किए गए।