गुजरात में बनेगी भाजपा सरकार मदन कौशिक का दावा, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। चुनाव जीतने की कला में माहिर भाजपा के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व गुजरात के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरकर हरिद्वार लौट आये हैं। उनका दावा है कि गुजरात में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेंगी। गुजरात का भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से लबरेज है। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये गुजरात के भाजपा कार्यकर्ता बूथ लेबल पर कार्य कर रहे है। जनता का अपार जनसमर्थन पार्टी भाजपा को मिल रहा है।
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता मदन कौशिक 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गुजरात के राजकोट में चुनावी दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचते ही मदन कौशिक एक बार फिर पुन: अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच गये। हरिद्वार पहुंचते ही मदन कौशिक ने जनता से मुलाकात और जनसमस्याओं को दूर करने का कार्य शुरू कर दिया। अपने इसी अति व्यस्ततम पलों में कुछ कीमती समय मदन कौशिक ने news127.com को दिये। news127.com ने मदन कौशिक से गुजरात दौरे को लेकर विशेष बातचीज की। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि राजकोट में 40 मंडलों की बैठक ली है। गुजरात का माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष बहुत अच्छा है। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। गुजरात के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ नरेंद्र भाई मोदी को अजेय बनाकर दिल्ली भेजा वह भारत का गौरव बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जीत भारत की जीत होगी देश की जीत होगी इसीलिये वहां का भाजपा का कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर चुनाव जीतने के लिये ताकत लगा रहा है।

hrd4

नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पसंद है मदन कौशिक
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पसंद है। मदन कौशिक का चुनाव लड़ने का तरीका और बूथ मैनेजमेंट भाजपा हाईकमान को भी खूब रास आता है। इसी के चलते भाजपा हाईकमान ने मदन कौशिक पर भरोसा जताते हुये गुजरात के राजकोट में बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मदन कौशिक को दी। मदन कौशिक ने गुजरात रहकर वहां चुनावी प्रबंधन को समझा भी और कुछ नये तरीके भी कार्यकर्ताओं को बताये।

hrd3

गुजरात में कार्यकर्ताओं से सांझा किये बूथ मैनेजमेंट के गुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुजरात दौरे की अहम जिम्मेदारी को मदन कौशिक अपना सौभाग्य मानते है। उन्होंने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जिन क्षेत्रों में मुझे लगाया गया है वहां का रिजल्ट सौ फीसदी हो। गुजरात का कार्यकर्ता बेहद मजबूत है। कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण का भाव है। गुजरात में कार्य पद्वति है कार्य प्रणाली है। उसी के आधार पर कार्यकर्ता काम कर रहे है। हमने अपना बूथ मैनेजमेंट करने का तरीका सांझा किया है। भाजपा को पूर्ण सफलता मिलेगी।

hrd2