नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पूर्व आईएएस रामविलास यादव पर अब ईडी ने शिकंजा करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि यह गिरफ्तारी औपचारिक की गई हैं, क्योंकि पूर्व आईएएस रामविलास यादव इस समय जेल में ही बंद है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने जांच में पाया था कि उन्होंने ज्ञात सोर्स से करीब 78 लाख रुपए की कमाई की। जबकि, उनके पास 21 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई है।
आय से अधिक संपत्ति कर मामले में पूर्व आईएएस रामविलास यादव जेल में बंद है। पीएमएलए एक्ट के तहत सुद्धोवाला जेल में यादव की औपचारिक गिरफ्तारी की गई। इसके बाद से उसे फिर सुद्धोवाला जेल में ही दाखिल कर दिया गया।
बता दें कि आईएएस रहते ही रामविलास यादव को पिछले साल विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड में तैनात रहते आए से अधिक संपत्ति अर्जित की है।




