नवीन चौहान.
राजस्थान के जैसलमेर से एक लड़की का अपहरण कर जबरन उसके साथ फेरे लेने की घटना सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसलमेर में एक युवक जबरदस्ती लड़की को उठाकर अपने साथ ले गया और जंगल में आग जलाकर सात फेरे ले लिए।
बताया जा रहा है कि इस दौरान जब लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे गोद में उठाकर अपहरण करने वाले युवक ने जंगल में ही आग जलाकर उसे गोद में उठाकर सात फेरे पूरे कर लिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है।
वहीं दूसरी ओर मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
इस घटना के सामने आने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। अर्जुन राम मेघवाल ने घटना के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजस्थान में कांग्रेसी जंगलराज कायम है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मोहनगढ़ थाना के सांखला गांव की है जहां 1 जून को युवती की सगाई तोड़कर किसी और जगह शादी तय करने पर युवक ने उसका अपहरण कर लिया। फिल्मी स्टाइल में युवक उसे उठाकर जंगल में ले गया और आग जलाकर जबरन सात फेरे ले लिए।
- उत्तराखंड एसटीएफ ने 17 साल से फरार एक लाख के इनामी डकैत को दबोचा
- सीएम धामी ने टेका मत्था, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं देती हैं सेवा की प्रेरणा
- काठगोदाम में एसओजी और पुलिस की कार्रवाई, लगभग 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
- जमीन धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, असली मालिक की जगह खड़ा कर दिया फर्जी व्यक्ति
- बरम-कनार सड़क की मांग पर ग्रामीणों का धरना व भूख हड़ताल समाप्त


