नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जबकि रास्ते के विवाद को लेकर चली गोलियों से पिता पुत्र और बहु की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य महिला भी घायल हुई उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में गोलियां चली। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने घरों पर भी दबिश दी।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
गोली लगने से कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।
- किराये के भवन में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा, छह गिरफ्तार
- पुलिस लाइन में धूमधाम से मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटे गए कंबल
- भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया 60वाँ स्थापना दिवस, योग साधना से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- एशियाई खेलों में पदक विजेता DSP पारुल चौधरी का इकलौता गांव में भव्य स्वागत
- राम माधव जी के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: त्रिवेन्द्र

