मेरठ।
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बाईपास पर बृहस्पतिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। दिल्ली की तरफ से मेरठ आ रही बलेनो कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाडर तोड़ते हुए विपरीत साइड में जाकर थार से टकरा गई।
यह हादसा इतना भीषण था कि बलेनो सड़क पर कई मीटर तक पलटती चली गई। बलेनो में बैठे दो युवकों रोहित तोमर (27) पुत्र श्रवण सिंह और हर्ष पुत्र शेर पाल की मौत हो गई। बताया जा रहा हीै कि दोनों मृतक कंकरखेड़ा की मेल्फोर्ड सिटी के रहने वाले हैं। इस हादसे में तीन अन्य बुरी तरह घायल हैं। जानकारी के अनुसार हर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि रोहित सेना में जवान बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान बाइपास पर काफी देर तक जाम भी लग गया। गनीमत रही कि रात में बाइपास पर कांवडियां नहीं थे, यदि यह हादसा कांवड़ियों की भीड़ के दौरान होता तो जानमाल को अधिक नुकसान होता।
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




