नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाये कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट, पेयजल और बच्चों को दूध की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए और जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाये। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाये।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव अपने-अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हरिद्वार में मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
- 1.47 करोड रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
- देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री
- जनसुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खण्डूडी भूषण
- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार




