नवीन चौहान.
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीम गौड़ा बैराज का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैराज उस हिस्से के बारे में जानकारी ली जो पानी के तेज बहाव की वजह से टूट गया था।
जिलाधिकारी धीराज सिंह ने भीम गौड़ा बैराज पहुंच कर पूरे बैराज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बैराज के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैराज में कुल 22 गेट हैं, जिनमें से गेट नम्बर 10 का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत शुरू कर दी है, जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया जायेगा।
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट की मरम्मत जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एसडीएम पूरण सिंह राणा व सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

- सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक आयोग के अध्यक्ष जस्टिस सुधांशु धूलिया पहुंचे मेरठ, अवैध निर्माण व उल्देपुर कॉलोनी मामले की करेंगे जांच
- गंगानगर पुलिस और स्वाट टीम ने किया 2 करोड़ की चोरी का खुलासा, मेड समेत 4 गिरफ्तार
- फेरबदल: 4 उपनिरीक्षकों समेत 5 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान


