नवीन चौहान.
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीम गौड़ा बैराज का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैराज उस हिस्से के बारे में जानकारी ली जो पानी के तेज बहाव की वजह से टूट गया था।
जिलाधिकारी धीराज सिंह ने भीम गौड़ा बैराज पहुंच कर पूरे बैराज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बैराज के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैराज में कुल 22 गेट हैं, जिनमें से गेट नम्बर 10 का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत शुरू कर दी है, जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया जायेगा।
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट की मरम्मत जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एसडीएम पूरण सिंह राणा व सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








