मेरठ।
हाइवे स्थित सिवाया गांव के प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा सिवाया क्यूब हाईवे रूट्स फाउंडेशन की ओर से एक वाटर प्यूरीफायर लगवाया गया। स्कूल प्रागंण में वाटर प्यूरीफायर लगने से अब बच्चे स्वच्छ पानी पी सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर फाउंडेशन की ओर से मटौर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की गरमी की समस्या को देखते हुए विद्यालय में पंखे लगवाए। इसके अलावा स्कूल में ऑनलाइन क्लास के लिए अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगवाया।

सिवाया प्राथमिक विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर का शुभारंभ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक संतोष बाजपाई ने किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने इस सराहनीय कार्य के लिए क्यूब हाईवे रूट्स फाउंडेशन सिवाया टोल प्लाजा का धन्यवाद किया।

टोल प्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि हाईवे के किनारे विद्यालयों में समय-समय पर जरूरतों के हिसाब से टोल प्लाजा फाउंडेशन के माध्यम से कार्य कराते रहता है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को उसका लाभ मिले। विद्यालय में स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले इसके प्रयास किये जाते हैं।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक के अलावा टोल प्लाजा की ओर से राकेश राय, अंकिता, सीएसआर अश्विनी चौहान, मनिंदर विहान, शिवा आदि मौजूद रहे।

- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान



