पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती




Listen to this article

नवीन चौहान.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और ​वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबयित खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की गई है। बतादें
इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। पिछले कुछ दिनों से सोनिया गांधी की राज​नीति के गलियारे में सक्रियता बढ़ी थी। विपक्ष के गठबंधन की बैठक में भी वह शामिल हुई थी।