सोनू चौधरी
मेरठ। हापुड़ रोड आशियाना कालोनी में कैरम बोर्ड बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी लगते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
सराय बहलीम निवासी नासिर की थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की आशियाना कालोनी में कैपिटल स्पोर्ट्स नाम से कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। गुरूवार शाम नासिर फैक्ट्री को बंद करके घर चला गया था। देर अचानक उसकी फैक्ट्री के अंदर से पहले धुआं निकला और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आग ने फैक्ट्री के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से आग लपटें निकलती देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। घंटों तक आशियाना कालोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। मोहल्ले के लोगों ने आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।