नवीन चौहान.
अपर पुलिस महानिदेशक डा0 वी मुर्गेशन द्वारा हरिद्वार सीसीआर में पहुंचकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जनपद के मेला क्षेत्र का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों से अब तक की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। साथ ही आगे मेले को सकुशल संपादन हेतु क्या करना है उसके संबंध में एसएसपी हरिद्वार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पैदल हर की पैड़ी पहुंचकर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र एवं आसपास के घाटों चंडी चौक, शंकराचार्य चौक का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिन स्थानों पर कमी पाई गई उक्त हेतु संबंधित जोनल प्रभारियों को मौखिक रूप में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। अनुपस्थित पाए जाने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया।

भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद रिक्रूट कांस्टेबलों एवं अन्य कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं मेले के संबंध में कुछ फीडबैक भी लिया गया। इस दौरान शिव भक्तों के स्वागत में अन्य अधिकारियों के साथ नहर पटरी एवं हर की पैड़ी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान


