नवीन चौहान.
हरिद्वार में अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम रेखा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने गोष्ठी में मौजूद लोगो को खाद्य पदार्थो से जुड़ी कई जानकारियां दी। लोगों को बताया गया कि किस प्रकार आज खाद्य पदार्थो में खतरनाक रसायन मिलाए जा रहे है। मिलावट करने वाले लोगो पर कैसे कार्रवाई की जाए इसकी जानकारी दी।
इस दौरान अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी ने बताया कि खाद्य पदार्थो में मिलावट का जहर घोलने वालो पर कार्रवाई के लिए आम लोगों के पास कई अधिकार हैं लेकिन जागरूकता की कमी से लोग उन्हें समझ नहीं पाते। इसलिए गोष्ठी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना की।