निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी हंसा भारती के पटाभिषेक कार्यक्रम में पहुंचे तमाम वीवीआईपी, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
देश की प्रख्यात ज्योतिषी व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी हंसा भारती के पटटाभिषेेक कार्यक्रम में तमाम वीवीआईपी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री व महामंडलेश्वर निरंजन ज्योति, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व उनकी पत्नी अलकनंदा, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सहित नामी हस्तियों ने ​कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज ने महामंडलेश्वर पटाभिषेक कार्यक्रम को विधि विधान से संपन्न कराया। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र जी महाराज की देखरेख में भव्य कार्यक्रम सकुशल संपन्न पहुंचा। जिसके बाद अखाड़े में भंडारे भोज व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।


कुंभ महापर्व 2021 में निरंजनी अखाड़े के महामंडेलश्वर की सूची में एक बड़ी साध्वी का नाम जुड़ गया। 11 अप्रैल 2021 की शाम पांच बजे पंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर पटटाभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज के मुखाविंद से निकले धार्मिक वचनों के साथ प्रारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोचार गुंजायमान हुआ। अखाड़े के इष्टदेव की पूजा अर्चना के साथ साध्वी हंसा भारती की चादर विधि संपन्न हुई। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी हंसा भारती जी अपनी विद्धता ने भारतीय धर्म व संस्कृति का प्रचार संपूर्ण ब्रहमांड में करेंगी और भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करेंगी। महामंडलेश्वर व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि एक प्रभावशाली व्यक्ति हमारे दल में आया। दक्षिण भारत में साध्वी की मजबूत पकड़ है। धर्म के मार्ग पर चलने से लोगों को प्रेरणा मिलती है। कुंभ एक विचार मंच है। देश को आगे बढ़ाने और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए कुंभ पर्व का आयोजन होता है। संतों के मार्गदर्शन से ही समाज का नेतृत्व होता है। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी हंसा भारती जी निरंजनी अखाड़े से जुड़ी यह गौरव की बात है। वह संपूर्ण विश्व में धर्म का प्रचार करेंगी। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि जी महाराज, सहित तमाम महामंडलेश्वर मीना मैडम, अधिवक्ता अरूण भदौरिया व साधु संत व भक्तगण उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *