योगेश शर्मा.
लेबर ठेकेदार से हुई लूट की घटना में शाामिल एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने 60 हजार की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक- 09.12.2022 को लेबर ठेकेदार व ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर रूपये लूटने सम्बन्धी प्रकरण में थाना भगवानपुर में दर्ज मु0अ0सं0- 1149/2022 धारा 394 भादवि में एक और सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने लेबर ठेकेदार के आने जाने की सूचना देने के आरोपी कम्पनी कर्मी अमित कश्यप को लूट की घटना के बाद हिस्से में आयी 60000/- नगदी सहित दबोचने में कामयाब रही। उक्त प्रकरण में
डकैती में वांछित 10,000/- के ईनामी रोहित कश्यप के पुलिस मुठभेड में घायल होने के बाद हुई पूछताछ में अभियुक्त अमित कश्यप की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। उक्त जानकारी के आधार पर लगातार अमित कश्यप पुत्र सुरेश कुमार कश्यप निवासी 172 तिलक नगर कालोनी यमुनानगर हरियाणा हाल किरायेदार मन्डावर थाना भगवानपुर की तलाश में जुटी हुई थी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
पुलिस टीम का विवरणः-
1- प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर राजीव रौथाण
2- उ0नि0 दीपक चौधरी
3- उ0नि0 प्रवीन बिष्ट
4- का0 487 सचिन कुमार
5- का0 चालक लाल सिंह