भाजपा का साथ छोड़ रालोद में शामिल हुए अवतार सिंह भड़ाना




नवीन चौहान.
मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा का साथ छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया है। उन्होंने जयंत चौधरी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

अवतार सिंह भड़ाना भाजपा से पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस से वह मेरठ के सांसद भी रहे हैं। वर्ष 2017 का चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर लड़ा था। जिसमें वह चुनाव जीत गए थे।

इस बार चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा को छोड़कर रालोद का दामन थामा है। सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा उन्हें टिकट नहीं दे रही थी। उनका नाम भी उस सूची में शामिल था जिसमें टिकट कटने वाले विधायकों के नाम शामिल हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *