गैंगवार में दिनदहाड़े हुई हत्या का 18 घंटे में भगवानपुर पुलिस ने किया खुलासा




योगेश शर्मा.
भगवानपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े गैंगवार में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

गैंगवार के तहत भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिन दहाड़े गोली मारकर किए गए इस जघन्य हत्याकांड पर SP देहात प्रमेंद्र डोबाल द्वारा न सिर्फ मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की पूरी जानकारी की गई बल्कि तत्काल कातिलों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए स्वयं मामले की मॉनिटरिंग की।

जिसके फलस्वरूप CO मंगलौर पंकज गैरोला के सक्रिय दिशा-निर्देशन में मंझे हुए कोतवाल अमरजीत सिंह व पुलिस टीम द्वारा महज 18 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमें में आरोपियों की धरपकड़ में जुटी भगवानपुर पुलिस ने अभियुक्त रोहित राणा निवासी करौंदी, भगवानपुर को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिशों का दौर जारी है। घटना के पश्चात जल्द गिरफ्तारी पर क्षेत्रवासियों द्वारा भगवानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

पुलिस टीम —
SHO भगवानपुर अमरजीत सिंह, SI प्रवीण बिष्ट, SI कर्मवीर, SI दीपक चौधरी ; का0 सुधीर चौधरी, का0 चालक लाल सिंह।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *