नवीन चौहान, हरिद्वार। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी है। कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा वोट बैंक वाले इलाकों ने बेहतर बढ़त बनाई हुई है। वहीं वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी राजीव भार्गव चुनाव जीत चुके है। राजीव को क्षेत्र के युवाओं का साथ मिला था जो वोट के रूप में तब्दील हो गया। वही वार्ड नंबर 7 से भाजपा की श्रुति खेबडिया और वार्ड 8 से कांग्रेस की मंजू गर्ग, वार्ड 9 से कांग्रेस के रामकिशन कोरी, वार्ड 10 से भाजपा के विनीत जौली, वार्ड 11 से राजीव भार्गव और वार्ड 12 से कांग्रेस के विकास कुमार चुनाव जीत गए है। इसके अतिरिक्त मतगणना जारी है।