Big News: केंद्रीय मंत्री को धमकी भरा संदेश भेजकर मांगी 50 लाख की रंगदारी




Listen to this article

न्यूज 127.
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा संदेश मिला है। इस संदेश के जरिए अज्ञात बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री से 50 लाख रूपये की डिमांड की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार लोगों से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल जबरन वसूली के बारे में संदेश मिला और मैंने झारखंड के डीजीपी को इस बारे में सूचित कर दिया है।