न्यूज 127.
दो पुलिस कर्मियों के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों पुलिस कर्मियों के शव पुलिस वैन में ही मिले, एक पुलिस कर्मी घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद होना प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है। एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।








