नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
नशे के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस नशा तस्करों और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में थाना गदरपुर पुलिस ने 478 ग्राम चरस के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.02.2023 को सकैनिया मोड आम के बाग के पास चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल रजि0 नम्बर UP22AE0926 से चरस की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों के नाम (1) असद पुत्र रहीस दुल्ला खाँ निवासी मिलक नगरी थाना टाण्डा जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष तथा (2) करन S/O चरन सिंह निवासी कंगनगढी थाना मिलक खानम जिला रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से 478 ग्राम नाजायज चरस बरामद होने पर सांय करीब 17.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे FIR NO. 34/2023 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *