हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्रह्मचारी का खास पार्षद मदन खेमे में पहुंचा




जोगेंद्र मावी
हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का खासमखास पार्षद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खेमे में शामिल हो गया है। पार्षद कैलाश भट्ट ने मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यही नहीं उन्होंने देहरादून पहुंचकर भाजपा ज्वाइन की।
कांग्रेस का यह झटका जब लगा है जब वे हरिद्वार से कांग्रेस विधायक बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि नगर निगम के नए बोर्ड बनने के बाद से कांग्रेस के चार पार्षद भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि अभी चार पार्षद कांग्रेस के भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में विधानसभा—2022 से पहले ही कांग्रेस को झटके पर झटके लगने से सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।
बृहस्पतिार को वार्ड नंबर 6 कांग्रेस के पार्षद रहे कैलाश भट्ट ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज देहरादून मंत्री के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार शहर में कांग्रेस से लोग मोह भंग हो रखी है और भाजपा में विश्वास कर शामिल हो रहे है। महामंत्री चंद्र कांत पांडे ने कहा कि लगातार हरिद्वार शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षद मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। कई पदाधिकारी संपर्क में है। जल्द ही भाजपा परिवार में और सम्मिलित होंगे। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने स्वागत कर कहा कि भाजपा परिवार सभी के हितों का ख्याल रखती है सभी वर्गों का ध्यान रखती है। जिस प्रकार कांग्रेसी लोग पार्टी छोड़कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं कहीं नहीं कहीं कांग्रेस की गुटबाजी हावी हो रही है लोग कांग्रेस में परेशान हैंं भाजपा में विश्वास कर सम्मिलित हो रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *