मेरठ। जनपद में दौराला थाना क्षेत्र के सकौती में शुक्रवार को एक शिवभक्त को बाइक सवार ने साइड मार दी, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। कांवड खंडित होने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया और हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवभक्तों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेवर फलुकरा निवासी मुकुल अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। जब वह अपने साथियों के साथ सकौती पहुंचा तो यहां एक एक बाइक सवार ने मुकुल की कांवड़ में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कांवड़ खंडित हो गई। जिस पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान बाइक सवार वहां से भाग निकला।
घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शिवभक्तों को समझाने का प्रयास किया। कांवड़ियों के नहीं मानने पर पुलिस ने शिवभक्तों को गंगा जल लाकर देने का आश्वासन दिया, जिस पर शिव भक्त शांत हुए।
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








