नवीन चौहान
बाइक चोरी कर सहारनपुर बेचने जा रहे दो बाइक चोरों को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि चोरों का एक सहयोगी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपियों के पास से बरामद बाइक चोरी की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
भगवानपुर थाने में सोनू पाल निवासी ग्राम बेलकी मसाई थाना भगवानपुर ने 30-9-19 को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मेरी मोटरसाइकिल डीलक्स सिकरोड़ा से चोरी हो गई है। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया और चोरों की तलाश शुरू कर दी।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देशोें पर भगवानपुर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। भगवानपुर पुलिस आरोपियों को पकडने के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। पुलिस के अथक प्रयास से 4-10- 19 को वाहन चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। इस गाड़ी पर नम्बर प्लेट नहीं थी। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम हिमांशु उर्फ पोद्दा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार व दूसरे ने अंकित कुमार सैनी पुत्र राजकुमार सैनी निवासी हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार बताया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि कि 30-9-19 को हम ने अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर यह मोटरसाइकिल सिकरोड़ा रोड से चोरी की थी। वह बाइक को बेचने सहारनपुर जा रहे थे। आरोपियों में से एक आरोपी अर्जुन पुत्र कर्ण निवासी ग्राम महुआ थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश अभी फरार है।
पुलिस टीम
संजीव थपलियाल (थानाध्यक्ष भगवानपुर), उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल करण, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल अमित शर्मा, होम गार्ड महिपाल