नवीन चौहान.
गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा तूफान बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप लेता जा रहा है। शाम को इस तूफान के कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है।

इस चक्रवात पर अधिकारी भी लगातार नजर रखे हुए हैं। तटों के किनारे पर सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं। संभावित प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए मछली पकड़ने वाली नौकाओं को समुद्र में जाने से रोक दिया है।
अधिकारियों ने गुजरात में लगभग 1 लाख लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। गुजरात में बिपरजॉय के टकराने से पहले ही स्थिती खराब हो गई है। यहां भारी बारिश हो रही है। इससे बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग लगातार तूफान की चेतावनी दे रहा है।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




