नवीन चौहान.
राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में बृहस्पतिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां पहुंच गई।
कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद स्टूडेंटस जान बचाने के रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए देखे गए।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखायी दे रहा है कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक उतर रहे हैं।
इस घटना में कुछ छात्रों के घायल होने की बात भी सामने आयी है, हालांकि अभी तक इस मामले में अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








