पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए खेती किसानों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा की सरकार




जोगेंद्र मावी
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कनखल स्थित मेयर कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 75वां जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी व अशोक शर्मा मेयर प्रतिनिधि ने कहा कि देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने में नाकाम सिद्ध हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार किसानों के समर्थन में आवाज उठा रही हैं। देश का किसान नागरिकों को अन्न देता है। उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए।
शुभम अग्रवाल अध्यक्ष ब्लॉक कनखल व ज्वालापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश को आगे बढ़ाने में हमेशा योगदान किया है। किसानों की मांगों के प्रति समर्पण का भाव दिखाते हुए सोनिया गांधी ने अपना जन्म दिन भी नहीं मना रही हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के हित पूरे करने के लिए लागू किए गए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार जो हठधर्मिता दिखा रही है। उसे पूरा देश देख और समझ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश कुमार व हाजी रफी खान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करने वाली मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। कैलाश प्रधान अध्यक्ष सुभाष नगर व शैलेन्द्र सिंह अध्यक्ष मध्य हरिद्वार ब्लॉक ने कहा कि पूंजीपतियों के हित में लागू किए कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रवैये से पूरे देश का किसान आहत है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गरीब, मजूदर वर्ग के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर सुमित भाटिया, वसीम सल्मानी, सुनील कुमार, मनोज जातव, प्रेम शर्मा, रजत जैन, छम्मन ठेकेदार आदि ने भी विचार रखे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *