भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध: आदेश चौहान




नवीन चौहान.
वार्ड नंबर दो में करीब 49 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का आज क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने विधिवत हवन पूजन के बाद शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए शिवालिकनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में लगभग 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य पूजन पश्चात प्रारंभ कराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनता को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी का उदाहरण है कि इंद्रलोक कॉलोनी में भाजपा सरकार के आने के बाद करोड़ों के विकास कार्य लगातार जारी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण जल निकासी के लिए लगभग डेढ़ करोड रुपए की लागत से बनने वाला नाला भी है।

क्षेत्र की जनता को बेहतर लाभ मिले इसके लिए कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में लगभग 10 लाख रुपए लागत से मरम्मत का कार्य भी कराया गया है। पथ प्रकाश व्यवस्था के साथ ही कॉलोनी के सभी पार्को का सौंदर्य करण भी करा दिया गया है क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, इंद्रलोक कल्याण समिति अध्यक्ष जोगिंदर पाल, महामंत्री प्रमोद राय, नगर पालिका सभासद अशोक मेहता, विपिन चौहान, गरिमा सिंह, भाजपा मंडल मंत्री वीरेंद्र अवस्थी, मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कुशलवीर सिंह, रविंद्र सिंह, चतर सिंह यादव, एएन उपाध्याय, शांतनु मिश्रा, मनोज शुक्ला, प्रभात कौशिक, मुख्तियार सिंह, उदय राणा, कमल बहुखंडी, प्रवीण सैनी, डॉ श्रवण त्रिपाठी, गौरव अरोड़ा, राजेश राठौर, अशोक कुमार, प्रभात कौशिक, विनीत चौहान, पंकज चौहान, हरेंद्र सिंह, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *