नवीन चौहान
भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ विशाल गर्ग ने हरिद्वार जनपद वासियों को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा है कि उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों को नयी ऊष्मा प्रदान करें, आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो। आप परिजनों सहित स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, यही कामना है। मकर संक्रांति का त्योहार आपके जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आए।
डाॅ विशाल गर्ग ने प्रार्थना करते हुए कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है। ये त्यौहार नव सृजन,सौहार्द और असीम प्रेम के प्रतीक हैं। यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए, ऐसी मैं कामना करता हूं।