नवीन चौहान.
भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार के जिला अध्यक्ष भाई संजय सिंह का आज प्रात: एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। उनके इस तरह अचानक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर छा गई।
राजा गार्डन, जगजीतपुर निवासी संजय सिंह परिवार सहित सहारनपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस हरिद्वार लौट रहे थे। अपनी कार से जब वह भगवानपुर से बहादराबाद रोड पर बेगमपुर के पास पहुंचे तो उनकी कार एक डंफर से टकरा गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



