दिल्ली-NCR में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज




नवीन चौहान.
मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम के मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।

पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हवा की गति कम होने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। उधर, अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पारा गिरेगा। इस दौरान न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *