भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा का महिला मोर्चा द्वारा स्वागत




सोनी चौहान
भारतीय जनता पार्टी बहादराबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष बनने पर नागेंद्र राणा का आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी एवं जनता के कार्य करने को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली ने की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के द्वारा भारत की महिलाओं के संबंध में दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस बयान से पूरे देश की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें अपने इस बयान पर माफी मांगने चाहिए।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होने कहा कि जो शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है। मैं विश्वास की कसौटी पर खरा उतरते हुए तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी मोर्चों को आगे बढ़ाकर जनता के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा।
इस अवसर पर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला ढौंडियाल, रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, मनु रावत, सीमा गुप्ता, रेनू त्यागी, नीलू राजवंश, ममता सिंह, प्रीति गुप्ता, ममता शर्मा, श्वेता जयसवाल, ममता चौधरी एवं अजय कुमार, लोकेश पाल( पार्षद), लव शर्मा(जिला मीडिया प्रभारी), पंकज धीमान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *