खुशी से झूम उठे भाजपाई, बांटी मिठाईयां, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान

हरिद्वार। भाजपा नेता खुशी से झूम उठे। भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। ये जश्न भाजपाईयों ने त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने की खुशी का दिखाई दिया। भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एवं खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर जीत की खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जीत का जश्न मनाते हुये नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि त्रिपुरा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व पटल पर एक मुकाम दिला रहे है। देश तरक्की की दिशा में अग्रसरित है। देश भर मेंं जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। देश आर्थिक रूप से प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे ऐतिहासिक फैसलों से देश में बदलाव आ रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक एवं जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से आजिज आकर त्रिपुरा की जनता ने ऐतिहासिक फैसला भाजपा के पक्ष में दिया है। भाजपा को जीत दिलाई उन्होंने त्रिपुरा की जनता का आभार जताया और कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना जल्द ही साकार हो रहा है। मण्डल अध्यक्ष कामनी सडाना ने कहा कि त्रिपुरा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। उनकी कुशल रणनीति के चलते ही त्रिपुरा में जीत हासिल हुई है। कार्यालय पर जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर विकास तिवारी, नरेश शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार, वंदना गुप्ता, सपना शर्मा, दीपक टंडन, मृदुल कौशिक, रवि जैसल, सिद्धार्थ कौशिक, आदित्य बंसल, प्रियव्रत गुप्ता, गौरव, गुलशन शर्मा, राकेश नोडियाल, सनप्रीत धीगड़ा, अक्षत, आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *