मेरठ।
शहर के सबसे व्यस्त इलाके बेगमपुल के पास बदमाशों ने गोपाल दी हट्टी ज्वैलर्स के यहां लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया। जिस जगह यह लूट हुई उससे चंद कदम की दूर पर ही आबूलेन पुलिस चौकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता समेत तमाम व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




