नवीन चौहान
हरिद्वार स्थित रानीपुर झाल में पांच लोगों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस दौरान डूब रहे पांच लोगों में से एक को किसी तरह बचा लिया गया, जबकि चार अभी भी लापता है। सूचना मिली है कि मौके पर पहुंची पुलिस डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटी है।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
बताया जा रहा है कि नहर में डूबने वाले एक वाहन में सवार थे, उनका वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। डूबने वालों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। वाहन चालक का नाम मंसूर पुत्र मकसूद अहमद निवासी मो0 कसबनान थाना ज्वालापुर, हरिद्वार बताया गया है।
पुलिस के अनुसार गुलफाम पुत्र गुलशेर निवासी बाबर कॉलोनी अपनी पत्नी शाहना व पुत्र आलीशान उम्र 3 वर्ष, पुत्री गुलिस्तां उम्र 2 के साथ पिरान कलियर से दर्शन कर के वापस घर आ रहे थे। पुल जटवाड़ा से करीब एक किमी पहले उनकी कार असन्तुलित हो कर नहर में गिर गयी। बताया जा रहा कि गुलफाम किसी तरह कार से निकल कर बाहर आ गया।



