कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों में हड़कंप




नवीन चौहान.
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

सौरभ बहुगुणा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके स्टाफ में हड़कंप मचा है। सभी को ऐतिहात के तौर पर स्वयं ही क्वारंटाइन होने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि सौरभ बहुगुणा कल हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ थे।

सौरभ बहुगुणा ने अपने पॉजिटिव होने की जानकारी स्वयं की सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि तबियत खराब होने के बाद उन्होंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

अब उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से ऐतिहात बरतने की सलाह दी है। कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी उनके संपर्क में आया है वह अपना कोविड टेस्ट जरूर करा ले।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *