न्यू इंडिया के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने चंदन सैनी




नवीन चौहान
नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे चंदन सैनी को मिशन न्यू इंडिया युवा शाखा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य ने चंदन सैनी की काबलियत को देखते हुए यह ​दायित्व सौंपा है।
मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य ने नियु​क्ति पत्र देते हुए आशा जताई है कि वे राष्ट्र के पुननिर्माण में तन, मन, धन से सेवा करेंगे। अपने समर्पित मन से संगठन के सेवा कार्यो को अंजाम देंगे। चंदन सैनी पूरी प्रमाणिकता एवं पारदर्शिता से जनहित के कार्यो को पूर्ण करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि चंदन सैनी के कार्य से परमवैभव भारत का सपना निश्चित ही पूरा होगा। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंदन सैनी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो पद सौंपा है, उनके अनुरूप कार्य करेंगे और मिशन न्यू इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को विकास का विजन बताते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी केवल अपनी उपस्थिति के लिए बिना बातों को तूल देने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस एवं विपक्षी दल केवल विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर चलाने का काम किया हुआ है। उन्होंने कहा कि मिशन न्यू इंडिया से युवाओं को जोड़ते हुए मिशन की नीतियों के अनुसार काम किया जाएगा। चंदन सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तमाम भाजपाईयों ने बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह न्यू इंडिया के सपने को साकार करने में महती भूमिका अदा करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *